किताब, किस्से और कहानियाँ: सेपियन्स।  kitab, kisse aur kahaniyaan: Sapiens Podcast By  cover art

किताब, किस्से और कहानियाँ: सेपियन्स।  kitab, kisse aur kahaniyaan: Sapiens

किताब, किस्से और कहानियाँ: सेपियन्स।  kitab, kisse aur kahaniyaan: Sapiens

Listen for free

View show details

About this listen

सन 2013  से 2023 के बीच लाखों किताबें छपी होंगी लेकिन एक इसराईली लेखक युवाल नोआ हरारी ने विश्व पटल पर जितनी धूम मचाई उतनी लोकप्रियता शायद ही किसी पुस्तक को मिली हो? युवाल इतिहास के प्रोफेसर है और इजराइल में हिब्रू यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं। अपने छात्रों को पढ़ने के लिए बनाए विश्व इतिहास के अपने नोट्स की मदद से उन्होंने ये किताब लिखी और विश्व प्रसिद्ध हो गए। पुस्तक कितनी लोकप्रिय है इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और बिल गेट्स जैसे लोगों ने इसका अनुमोदन किया है।  लेकिन विश्व इतिहास लिखने की कोशिश में हरारी की पश्चिम और अब्राहमिक धार्मिक सोच और पूर्वी संस्कृतियों और सभ्यताओं के प्रति पश्चिमी मानस का सहज दुराग्रह भी जाहिर होता है। फिर भी किताब लेखन की शैली बहुत ही रोचक है और इसे पढ़ना ज़रूर चाहिए।  लेकिन अगर आप भारतीय मूल के पाठक है तो आपको इस पुस्तक में निहित निष्कर्षों को स्वतः ही स्वीकार नहीं करना चाहिए। 

No reviews yet