Storiyaan Podcast By Fever Stories cover art

Storiyaan

Storiyaan

By: Fever Stories
Listen for free

About this listen

Storiyaan by Rangeeli Ruchi, एक विशेष show है जहाँ आपके लिए अनसुनी, अनकही और अनसुलझी रोचक कहानियों को उजागर किया जाता है। इस शो में, रुचि उन कहानियों को साझा करती हैं जो आपने शायद ही कभी सुनी होंगी, और जो आपके दिल और दिमाग को छू जाएंगी। Ramayana, Mahabharat, और अन्य प्राचीन ग्रंथों से जुड़ी रहस्यमयी और प्रेरणादायक कहानियाँ, ऐतिहासिक घटनाओं के पीछे छिपे सत्य, और लोककथाओं के अद्वितीय पात्रों की कहानियाँ इस शो का हिस्सा बनती हैं। अगर आप पौराणिक कथाओं, इतिहास और लोककथाओं में रुचि रखते हैं, तो "स्टोरियाँ - बाय रंगीली रुचि" आपके लिए एक आदर्श शो है। जुड़ें हमारे साथ हर मंगलवार और जानें उन कहानियों को जो सदियों से छिपी हुई थीं।Fever Stories Social Sciences
Episodes
  • कृष्ण से पहले इन्होनें गोवर्धन पर्वत उठाया था
    Sep 10 2024
    भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की कहानी तो हम सबने सुनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि श्रीकृष्ण से पहले भी कोई इस पर्वत को उठाने की कोशिश कर चुका था? जी हां, हनुमान जी! इस रोमांचक एपिसोड में जानिए कैसे हनुमान जी ने अपनी अपार शक्ति और साहस के साथ गोवर्धन पर्वत को उठाकर रामेश्वरम ले जाने की कोशिश की। लेकिन इस कहानी में एक ट्विस्ट है—गोवर्धन देवता की एक अनोखी प्रार्थना। सुनिए कैसे इस घटना ने गोवर्धन पर्वत को अपने असली उद्देश्य के लिए तैयार किया और क्यों यह पर्वत बाद में श्रीकृष्ण द्वारा पूरे गांव को बचाने के लिए उठाया गया। अगर आपको भी ऐसी अनसुनी कहानियों का शौक है, तो हमारे साथ जुड़िए और कमेंट में अपनी राय बताइए!
    Show more Show less
    4 mins
  • "क्यों लगाए जाते हैं भगवान को छप्पन भोग?"
    Sep 10 2024
    कभी सोचा है कि भगवान को 56 भोग ही क्यों चढ़ाए जाते हैं? 55, 50, या 100 क्यों नहीं? इस कहानी में हम जानेंगे इसके पीछे की दिलचस्प वजह। ये कहानी जुड़ी है उस वक्त से जब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को सात दिन तक अपनी उंगली पर उठाए रखा था। जानिए कैसे भगवान श्रीकृष्ण ने बिना खाए सात दिन तक पर्वत उठाया और उनके लौटने पर भक्तों ने कैसे उनकी पूजा में 56 भोग चढ़ाने की परंपरा शुरू की। अगर आपको भी ऐसी ही रोचक कहानियाँ पसंद हैं, तो सुनते रहिए और कमेंट्स में अपनी राय साझा कीजिए!
    Show more Show less
    3 mins
  • देवी तारा और चंद्र देव के बच्चे को मिला श्राप
    Sep 3 2024
    इस एपिसोड में हमने जाना कि देवताओं को किस चीज की ट्रेनिंग दी जा रही थी? उसमें बृहस्पति की क्या जिम्मेदारी थी? बृहस्पति अपनी पत्नी को समय क्यों नहीं दे पा रहे थे? चंद्रदेव किसको धर्म कहा? तारा ने अपने पति को क्यों छोड़ दिया? बृहस्पति ने कोई भी काम करने से क्यों मना कर दिया? बृहस्पति को किस चीज का दुख था? सारे देवता चंद्र देव के पास क्यों गए? चंद्र देव और तारा क्यों अलग हो गए? बृहस्पति ने तारा और चंद्र देव के बच्चे को क्या श्राप दिया?
    Show more Show less
    6 mins
No reviews yet